शामली। विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह के शुभारंभ पर सीएचसी शामली से जागरूकता रैली निकालकर संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
जिले में शनिवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह और सात से 21 अक्तूबर तक चलने वाले दस्तक अभियान का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सीएचसी शामली पर सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार के नेत़ृत्व में रैली अस्पताल रोड, मिल रोड, एमएसके रोड आदि से होते हुए सीएचसी पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में एनसीसी कैडेट, कॉलेज के छात्र और आशाएं शामिल रहीं। रैली के दौरान लोगों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास, पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. करन चौधरी, वीबीडी कंसलटेंट राजेश कुमारी, मलेरिया निरीक्षक सुबोध गौतम, राकेश कुमार व रवि और प्रयोगशाला सहायक अवधेश वाड़ेकर आदि मौजूद रहे।