फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें महिला वक्ताओं ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान संयोजिका कविता गुप्ता ने पुलवामा हमले में शहीद हुए अमित कोरी की माता को विशिष्ट मातृशक्ति सम्मान प्रदान करते हुए उन्हें पटका पहनाया और स्मृति चिह्न भेंट किया। मुख्य वक्ता डॉ. छवि संगल ने कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि वसुदेव कुटुंबकम की भावना से हम एकजुट समाज बना सकते हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें मिलकर प्रयास करना होगा। डॉ. संगल ने भारत को समृद्ध बनाने के लिए सप्तशक्ति जागृत करने का आह्वान किया और कहा कि कुटुंब प्रबोधन से हम एक सुदृढ़ समाज और विकसित भारत बना सकते हैं। पल्लवी गुप्ता ने भारत के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में योगदान देकर राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभा रही हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सप्तशक्ति संगम जिला संयोजिका कविता गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. रुचिता ढाका, मुख्य वक्ता डॉ. छवि संगल, मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी मोनिका चौहान, सरस्वती शिशु वाटिका प्रधानाचार्य पल्लवी गुप्ता और उर्मिला द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में अनीता रानी, साक्षी रानी, आकांक्षा रानी, वंदना रानी, दिव्या रानी, नीलम रानी, उपासना रानी रही। संचालन गीता कांबोज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें