कांधला। थानाक्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक सप्ताह पूर्व दंपति के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।
कस्बे के दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित गांव खंद्रावली के निकट एक सप्ताह पूर्व बड़ौत निवासी राकिब व उसकी पत्नी राबिया के साथ तीन हथियारबंद बदमाशों ने लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए थे और फरार हो गए थे। पीड़ित दंपति ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने तहरीर तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। इस मामले में पुलिस कई संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस गंभीर है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।