फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: राजस्व विभाग ने 62 बीघा जमीन कब्जा मुक्त करा ग्राम पंचायत को सौंपी

Sat, 13 Jan 2024 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कांधला के गांव लिसाढ़ में भूमि को कब्जा मुक्त कराते राजस्व टीम। फोटो संवाद
विज्ञापन
कांधला। खंड विकास क्षेत्र के गांव लिसाढ़ में कमिश्नर सहारनपुर के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर पशु चरान, ग्राम समाज व तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। राजस्व विभाग की टीम ने कब्जा मुक्त कराई गई भूमि को ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दिया। भूमि को कब्जा मुक्त कराने के दौरान राजस्व विभाग की टीम व पुलिस बल को ग्रामीणों के हल्के विरोध का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लिसाढ़ में ग्रामीणों के द्वारा ग्राम समाज, पशु चरान व तालाब की लगभग 62 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया था। मामले में ग्राम प्रधान अजीत कुमार ने कमिश्नर सहारनपुर को शिकायत कर उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की गई। कमिश्नर ने डीएम रविंद्र सिंह को भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने के आदेश दिए। डीएम के आदेश पर एसडीएम शामली ने कानूनगो मुकेश भारती, लेखपाल ईश्वर दयाल व पुलिस बल को मौके पर भेज कर उक्त भूमि की जांच कर कब्जा मुक्त कराए जाने के आदेश दिए। शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ ग्राम समाज, पशु चरान और तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान टीम को हल्के विरोध का भी सामना करना पड़ा। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर मौजूद 62 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराते हुए ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दिया है। उक्त जमीन में गांव में बनी गोशाला में रहने वाले बेसहारा पशुओं के लिए चारा उगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें