फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बारिश से आम के बागवानों के चेहरे खिले, अच्छे दाम मिलने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद। जैसे ही जिले के ग्रामीण क्षेत्र में मौसम ने करवट ली है। आसमान में बादलों की आमद और बूंदाबांदी से आम के बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। क्षेत्र में रविवार को हुई बारिश ने आम उत्पादकों को राहत दी है। इस बारिश से आम में मिठास बढ़ने की संभावना के साथ बाजार में अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय आम उत्पादक शादाब, जहीर, उमर और मुन्ना के अनुसार समय पर हुई बारिश से फलों की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। दशहरी और लंगड़ा प्रजाति के आमों में मिठास और रस की मात्रा बढ़ेगी। इससे मंडियों में अच्छी कीमत मिल सकती है। बताया कि लगातार गर्मी के कारण आम का आकार तो सही था, लेकिन मिठास कम थी। अब बारिश से पेड़ों को पर्याप्त पानी मिलेगा। इससे आम का स्वाद और बेहतर होगा। बागानों का कहना है कि अगर मौसम अनुकूल रहा तो इस बार आम के व्यापार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। बारिश ने जहां मौसम को सुहावना बनाया है, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान मनोज ने कहा कि वर्तमान बारिश आम की फसल के लिए बेहद फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि बारिश से आम के फलों का आकार बड़ा होगा। साथ ही फलों में मजबूती आएगी और मिठास भी बढ़ेगी। किसान मुन्ना ने कहा कि इस बारिश से आम की गुणवत्ता में सुधार होगा। इससे बाजार में आम की मांग बढ़ने की संभावना है। गुणवत्तापूर्ण आम के लिए बागवानों को अच्छे दाम मिल सकेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डाॅ. संदीप चौधरी का कहना है कि बारिश से आम बागानों को फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें