फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में विशाल-रिया ने बाजी मारी

Fri, 01 Jan 2016 01:33 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बीएसएम स्कूल में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन चैस, डिस्कस थ्रो और दौड़ में खिलाड़ियों हिस्सा लिया। 100 दौ 200 मीटर दौड़ में रिया मलिक अव्वल रही।
विज्ञापन


विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित प्रतियोगिता में चैस बालक वर्ग में मयंक और बालिका वर्ग में यशा, डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में शिवम बालियान और बालिका वर्ग में आरजू, 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विशाल और बालिका वर्ग में रिया मलिक, 200 मीटर बालक वर्ग में विशाल शर्मा और बालिका वर्ग में रिया मलिक प्रथम रही। रस्सा कूद बालिका वर्ग में पूर्णिमा, सैक रेस बालक वर्ग में हिमांशु और बालिका वर्ग में अनीता यादव, गोला फेंक बालक वर्ग में अभय बेनीवाल और बालिका वर्ग में पेमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 रिले रेस में विंध्याचल हाउस की टीम प्रथम रही। समापन समारोह के दौरान ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने शानदार प्रस्तुति दी। कक्षा दस की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें