फोटो
कांधला। थाना क्षेत्र के दिल्ली नेशनल हाईवे मार्ग किवाना मोड फजलपुर माइनर के निकट खेत के समीप काफी पुराना कुआं बनाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार रात के समय खेत के निकट टहल रहा संरक्षित पशु गहरे कुएं के भीतर गिर गया। सुबह के समय खेत में अपने गंतव्य की ओर जा रहे लोगों ने पशु की आवाज सुनी तो मौके पर लोगों को बुलाया। सूचना पाकर गोवंश प्रेमी व संगठन के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। पशु को निकालने का प्रयास किया मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। बाद में पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह 7घंटे बाद पशुको कुएंसे बाहर निकाला जा सका। जिसे उपचार के लिए स्थानीय गोशाला भेज दिया गया। संवाद