फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया निर्माण की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
थानाभवन में पुलिया के अधर में लटका निर्माण कार्य। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पुलिया निर्माण की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

थानाभवन। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर चरथावल बस स्टैंड की पुलिया का निर्माण कार्य कई दिन से चल रहा है। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे का निर्माण कार्य कस्बे के बीच करीब एक किमी के दायरे में चल रहा है। हाईवे निर्माण के लिए अधिकारियों ने सड़क तोड़ रखी है। साथ ही कई जगह पर रूट डायवर्ट कर रखा है। अब हालत ये है कि सड़क पर जगह-जगह गढ्ढे बने हुए हैं। साथ ही रूट डायवर्ट होने के कारण दिनभर सड़क पर लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। इसके अलावा जरा सी हवा चलने पर यहां लोगों व व्यापारियों को धूल-मिट्टी से दो चार होना पड़ता है। दिन में तो लोग जैसे तैसे यहां से गुजर जाते हैं, रात होते ही लोगों को यहां गड्ढों में दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ता है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण दोनों तरफ के नाले भी चोक हो गए हैं। जिस कारण सारा गंदा पानी लोगों की दुकानों में घुस रहा है। साथ ही यहां कीचड़ के चतले भी काफी दिक्कतें हो रही है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें