फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ठहर गया डाकघर ठिठक गईं उम्मीदें...

विज्ञापन
शहर के गन्ना समिति ​स्थित डाकघर में कार्य कराने के लिए पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : चरण सिंह उर्फ सोनू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली/कैराना। डाक विभाग द्वारा लागू की जा रही नई एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी 2.0 प्रणाली सोमवार से शुरू होनी थी, लेकिन सर्वर डाउन रहने के चलते यह सॉफ्टवेयर सुचारू रूप से काम नहीं कर पा रहा है। इससे जनपद के विभिन्न डाकघरों में लेनदेन सहित आधार पंजीकरण, रजिस्ट्री व अन्य सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राखी भी बहनें नहीं भेज पा रही हैं।
नई प्रणाली का उद्देश्य डाक सेवाओं को अधिक स्मार्ट, सुरक्षित और आधुनिक बनाना है, लेकिन पिछले एक सप्ताह से अधिकांश कार्य बाधित हैं। रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर भी लोग राखी नहीं भेज सके और मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर शामली में सुबह 5 बजे से ही सर्वर सुधारने के प्रयास जारी हैं, लेकिन सुधार की गति धीमी है। गन्ना समिति डाकघर पर तैनात कर्मचारी नरेश और अनिल शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे के बाद ही काम कुछ हद तक शुरू हो सका।
डाकघर में कार्य न होने से लोगों को बार-बार लौटना पड़ रहा है। शामली के अनिल, जो रजिस्ट्री कराने आए थे, निराश होकर वापस लौट गए। अनिता और सुनीता आधार कार्ड बनवाने आई थीं, लेकिन मशीन बंद होने के चलते उन्हें भी लौटना पड़ा। अजय नामक युवक तीन दिन से पैसे निकालने के लिए आ रहे हैं, लेकिन सर्वर समस्या के कारण उसका पैसा नहीं निकल पा रहा, जबकि उसे बच्चे की फीस जमा करनी है। कैराना के पोस्ट मास्टर कमल मलिक ने बताया कि वर्ष 2016 से सभी पोस्ट ऑफिस जर्मनी के सॉफ्टवेयर पर काम कर रहे थे। अब इस प्रणाली को बदलकर देश में बना स्वदेशी सॉफ्टवेयर एपीटी 2.0 लागू किया जा रहा है। जिसके कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नई प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक लगातार तकनीकी काम जारी है। सभी डाकघरों के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया है कि कामकाज अस्थायी रूप से रुका हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें