शामली। कानपुर और गाजियाबाद में हुई स्टेट चैंपियनशिप में जिले की बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया।
जिला एथलेटिक संघ के सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि बाढ़ी माजरा की दीपा तोमर ने 110 मीटर और 400 मीटर हर्डल रेस (बाधा दौड़) में स्वर्ण पदक जीते। लपराना की अंजुम चौधरी ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता। एलम की नेहा पंवार ने 1500 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल और पावटी की निपम चौहान ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीते।
लपराना स्थित होली चाइल्ड इंटर कॉलेज पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर ने खिलाड़ियों को सफलता के टिप्स दिए। बताया कि विजेता खिलाड़ी दो जून से गुजरात में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। विद्यालय कोऑर्डिनेटर अमृता तोमर ने विजेताओं को बधाई दी। मौके पर सुधीर पंवार, सनी, अभिषेक, उपेंद्र, प्रिंस, श्रीपाल, अनुज, दीपमाला, मानसी, प्रिया, श्रुति, आरती, डोली आदि शिक्षक मौजूद रहे।