फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मांग पूरी हुए नहीं उठेगा धरना

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में भाकियू के बेमियादी धरने पर हुक्का गुड़गुड़ाते किसान। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बगैर मांग पूरी हुए नहीं उठेगा धरना
विज्ञापन

शामली। संपूर्ण गन्ना भुगतान, बिजली की समस्याओं और हाईवे के भूमि अधिग्रहण का बढ़ा हुआ मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना तीसरे दिन जारी रहा। बुधवार को जिला प्रशासन और भाकियू कार्यकर्ताओं की वार्ता भी विफल रही। बेमियादी धरने को संबोधित करते हुए भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि किसानों की मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रशासन और भाकियू कार्यकर्ताओं की वार्ता हुई। जिला प्रशासन और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच वार्ता में कोई हल नहीं निकला। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के सहारनपुर में सभा में होने के कारण शामली में किसानों के बेमियादी धरने की कमान भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने संभाली। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगे पूरी न होने तक कलक्ट्रेट में किसानों का बेमियादी धरना जारी रहेगा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। धरने में सपा के चरथावल विधायक पंकज मलिक ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए वह हर आंदोलन में साथ खड़े हैं। भाकियू के जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने बताया कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के शामली धरने पर आने के बाद आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाई जाएगी। एक दिन शामली को जाम किया जाएगा। इस मौके पर बहावड़ी थांबेदार बाबा श्याम सिंह, जयवीर सिंह, गय्यूर, विदेश मलिक गड्डू बनत, योगेंद्र पंवार, एजाज अली, संजय, देवराज पहलवान, शोकेंद्र भैंसवाल आदि किसान धरने पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

42 वें दिन भी धरना रहा जारी
बाबरी। बुटराड़ा-करौदा हाथी स्टैंड के समीप किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों का धरना बुधवार को 42वें दिन भी जारी रहा। किसानों की कम संख्या रही। किसानों ने धरना स्थल पर ताश खेल कर समय बिताया। धरने पर मौजूद भट्ठी चलाकर आलू पूरी बनाई गई और मौजूद किसानों को भोजन कराया। इस दौरान सतेंद्र कुमार, राजकुमार, रविंद्र, भंवर सिंह, पाल सिंह, राजीव, सलिल चौधरी आदि किसान मौजूद रहे।

शामली कलेक्ट्रेट में भाकियू के धरने को सर्मथन देने पहुचे चरथावाल के विधायक पंकज मलिक व गौरव टिकै- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट में भकियू के बेमियादी धरने पर बोलते वक्ता।- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट रात्रि में किसानों के साथ धरने पर बैठे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट में बेमियादी धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें