फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन उत्थान सेवा समिति का तहसील में धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
ऊन में प्रदर्शन कर तहसील में जाते जन उत्थान सेवा समिति के सदस्य। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जन उत्थान सेवा समिति का तहसील में धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

ऊन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इमरजेंसी सेवाओं की बहाली समेत कई मांगों को लेकर जन उत्थान सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर तहसील में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम के आश्वासन पर चार घंटे बाद धरना समाप्त हुआ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कई साल से इमरजेंसी सेवाएं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बंद कर दी गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। केंद्र पर डॉक्टर व स्टाफ की तैनाती भी बहुत कम है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं। जन उत्थान सेवा समिति द्वारा इन मांगों को लेकर पूर्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को समिति के कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर तहसील कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। समिति के अध्यक्ष सुखपाल भार्गव ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। एसडीएम निकिता शर्मा धरने पर बैठे समिति के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचीं और मांगपत्र लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। मांगपत्र में सीएचसी पर इमरजेंसी सेवाएं बहाल करने, चिकित्सक व स्टाफ की नियुक्ति करने, राशन कार्ड में से काटी गई यूनिट चढ़ाने, चौसाना व थाना भवन मार्ग पर बंद र्हुइं बसें चलवाने, पशु चिकित्सालय में डॉक्टर की नियुक्ति करने, ऊन बाईपास से चीनी मिल को जाने वाले जर्जर मार्ग का निर्माण कराने की मांग शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम निकिता शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शीघ्र डॉक्टर तैनात कर स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने व चौसाना व मिल रोड गन्ना सीजन से पहले बनवाने का आश्वासन दिया। बसों के संबंध में बताया कि जैसे ही डिपो में अतिरिक्त बसें आएंगी, उनका संचालन किया जाएगा। प्राइवेट बस एसोसिएशन से वार्ता कर बसें चलवाई जाएंगी। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो अब आमरण अनशन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन करीब चार घंटे चला। धरना-प्रदर्शन में जन दिव्यांग समिति के कार्यकर्ता भी शामिल रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर भास्कर चौधरी, डॉ. जसवीर, सुशील सभासद, प्रदीप कर्णवाल, सुशील सिंघल, जगमेर उपाध्याय, नसीम अंसारी, फरीद, राहुल चेयरमैन, रामपाल, सुधीर मान, राजेंद्र सिंह, आकाश, हरबीर, कुलदीप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ऊन तहसील में धरने पर बैठे जन उत्थान सेवा समिति के सदस्यों से वार्ता करती एसडीएम निकिता शर्मा।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें