फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव बना रहे आरोपी पक्ष के लोग, दहशत में परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसे में छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला:
विज्ञापन

- आरोपी मौलाना की गिरफ्तारी मांग को लेकर एसपी से मिले पीड़ित पक्ष के लोग, सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मदरसे में छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी पक्ष के कुछ लोग पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग मौलाना को फंसाने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की जांच की मांग भी पीड़ित परिवार ने एसपी से की है।
हाल ही में गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के एक मदरसे में हरियाणा के करनाल की रहने वाली किशोरी के साथ मौलाना ने दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर उसको जान से मारने की भी धमकी दी गई थी। पीड़िता की शिकायत पर करनाल पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता के परिजनों ने मदरसे में रहने वाली एक महिला और युवती पर भी मौलाना की मदद करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पीड़िता की वरिष्ठ अधिवक्ता सरिता लोधी ने बताया कि मामले को लेकर पीड़िता के पिता और तीन अन्य शनिवार को एसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों से मिले। बताया कि तीन दिन से उनके घर पर अनजान लोग आ रहे हैं, जो मामले में फैसले का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर पूरे परिवार की हत्या की धमकी दी जा रही है। धमकी के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में हैं। परिवार के लोग घर से बाहर निकलने से भी हिचक रहे हैं। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़ित परिवार ने करनाल पुलिस से भी सुरक्षा की भी मांग की है।
वायरल वीडियो में मौलाना की पैरवी करते दिख रहे कुछ लोग
अधिवक्ता सरिता ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें कुछ लोग आरोपी मौलाना का पक्ष लेते दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि मौलाना को झूठा फंसाया गया है। परिजनों ने वीडियो की जांच कराने की मांग भी पुलिस से की है।

पीड़िता की हालत में सुधार नहीं
पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना के बाद से ही किशोरी की हालत ठीक नहीं है। अभी भी वह एक अस्पताल में उपचाराधीन है। मांग कि है कि मदरसे की जमीन को भी प्रशासन अपने कब्जे में लें, ताकि अन्य किसी छात्रा के साथ इस तरह की वारदात नहीं हो।
विज्ञापन

इन्होंने कहा
छात्रा से दुष्कर्म के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी मौलाना की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अभिषेक एसपी शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें