फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पालकी यात्रा

विज्ञापन
शामली में पालकी यात्रा में करतब दिखाते कलाकार। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
धूमधाम से निकली मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पालकी यात्रा
विज्ञापन

शामली। रॉयल क्लब की ओर से शहर में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पालकी यात्रा डीजे और ढोल और सुंदर झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह पर व्यापारियों ने पालकी यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में महिलाएं डांडिया रास करती हुई चल रहीं थीं।
विज्ञापन

शनिवार को टंकी रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर से रॉयल क्लब की ओर से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पालकी यात्रा शुरू हुई। पालकी यात्रा में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी, श्रद्धालु महिलाएं डांडिया करती हुई चल रहीं थीं। भारत माता के चित्र के साथ सेना के जवानों की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। डीजे और ढोल के साथ पालकी यात्रा टंकी रोड से चलकर भैंसवाल अड्डे से माजरा रोड, भिक्की मोड्, धीमानपुरा फाटक, शिवचौक, रेलवे रोड, तालाब रोड होते हुए मिल रोड अग्रसेन पार्क, हनुमान रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड होते हुए फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार होते गांधी चौक से होते हुए टंकी रोड पर पहुंचकर समाप्त हुई। जगह-जगह पर पालकी यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। पालकी यात्रा के आयोजकों में रॉयल क्लब के वैभव जैन, भीम शर्मा, हिमांशु शर्मा, रोहित संगल, पंकज गोयल, सोनू जुनेजा, राहुल शर्मा आदि का सहयोग रहा।

शामली में पालकी यात्रा में सजी मां दुर्गा की झांकी।- फोटो : SHAMLI

शामली में पालकी यात्रा में सजी हनुमान जी की झांकी।- फोटो : SHAMLI

शामली में पालकी यात्रा में डांडिया खेल कर नृत्य करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली में पालकी यात्रा में डांडिया नृत्य करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली में पालकी यात्रा में डांडिया नृत्य करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें