फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से संगठन से जुड़ने का आह्वान

विज्ञापन
ऊन क्षेत्र के गांव पिंडोरा में आयोजित भाकियू अराजनैतिक संगठन की बैठक में मौजूद गठवाला खाप बाबा र? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
किसानों से संगठन से जुड़ने का आह्वान
विज्ञापन

शामली, ऊन। गांव पिंडोरा में शनिवार को भाकियू अराजनैतिक का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिक से अधिक किसानों से संगठन से जुड़ने की अपील की गई।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक बाबा राजेंद्र मलिक ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक किसानों के हित के लिए बनाया गया है, जो किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहा है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने किसानों को संगठन से अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने गन्ना भुगतान व भूमि अधिग्रहण आदि मुद्दों पर किसानों के साथ मिलकर संघर्ष किया तथा उनकी आवाज बुलंद की और आगे भी किसानों की आवाज उठाता रहेगा। इस अवसर पर गांव पिंडोरा निवासी विनीत मुखिया को तहसील ऊन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव जावेद तोमर, सुनील चौधरी, उत्तम, हरबीर, ओमबीर, सुमित, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें