फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नगरपालिका ने बंदरों को पकड़वाने का कार्य किया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शहर में नागरिकों को बंदरों से निजात दिलाने के लिए मथुरा के ठेकेदार को टेंडर दिया है। ठेकेदार की तीन टीमों ने बंदर पकड़ने का काम शुरू कर दिया है। सात दिन तक टीमें शहर रहकर बंदर पकड़ने का कार्य करेंगी।
शहर में बंदरों के हमला करने की शिकायतें नगरपालिका को लगातार मिल रही थीं। नागरिकों की समस्याओं को देखते हुए पालिका ने बंदरों को पकड़वाने का कार्य शुरू कराया है। पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि मथुरा के ठेकेदार को शामली नगर क्षेत्र से बंदरों को पकड़ने का टेंडर हुआ है। ठेकेदार द्वारा तीन टीमों द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों से बंदरों को पकड़कर जाल में बंद किया जा रहा है। बंदरों को केले, गुड़-चना व अन्य खाद्य पदार्थो को उपयोग कर उन्हें पकड़कर गाड़ी से हस्तिनापुर के जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहर के काका नगर, टंकी काॅलोनी, भैरव मंदिर, भाकूवाला मंदिर व टेलीफोन एक्सचेंज, गन्ना सोसायटी और धीमानपुरा श्मशान घाट से अब तक लगभग 50 बंदरों को पकड़ा गया है। ये टीमें सात दिन तक शहर में रहकर बंदर पकड़ने का कार्य करेंगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जहां पर बंदरों की संख्या अधिकहै, वह उन्हें या नगरपालिका को अवगत कराएं ताकि बंदरों को पकड़वाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें