फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख नकद और गहने समेत 20 लाख का माल ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त चिकित्सक की तरफ से शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के मोहल्ला गगन विहार में सेवानिवृत्त चिकित्सक के घर से करीब एक लाख रुपये और गहने समेत 20 लाख का माल चोरी हुआ है। चिकित्सक की तरफ से शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. राजेश जैन परिवार के साथ गगन विहार में रहते हैं। वह कई दिन पहले घर का ताला लगाकर घूमने के लिए शहर से बाहर गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने शुक्रवार रात घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसियों ने शनिवार को घर के ताले टूटे देख राजेश जैन को फोन करके जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की थी। देर रात शामली पहुंचे डॉ. राजेश जैन ने शहर कोतवाली में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित डॉ. राजेश जैन ने बताया कि बदमाशों ने बेड, अलमारी, सेफ आदि सभी जगह पूरा घर खंगाला हुआ था। उन्होंने बताया कि घर में रखे करीब एक लाख रुपये और करीब 19 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी हुए हैं। बदमाश घर में रखे मोबाइल व लैपटॉप आदि छोड़ गए। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डॉ. राजेश जैन की तरफ से तहरीर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि चोरी की घटना के खुलासे के लिए शहर कोतवाली, एसओजी समेत कई पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें