फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बदमाशों ने बैंक कर्मचारी को आतंकित कर 70 हजार की नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। गांव नाला नहर पटरी के निकट 3 हथियारबंद बदमाशों ने निजी बैंक कर्मचारी से 70 हजार की नकदी लूट ली। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव राजपुर छाजपुर निवासी फारुख सनौली हरियाणा स्थित एक निजी आरबीएल बैंक में कर्मचारी है। फारुख के साथी कर्मचारी सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब दोपहर एक बजे निजी बैंक शाखा सनौली का पैसा कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला से इकट्ठा करने के बाद बैंक कर्मचारी अपनी बाइक से वापस लौट रहा था। जब वह नाला नहर पटरी पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे तीन हथियारबंद बदमाशों ने उसकी बाइक ओवरटेक करके रोक लिया। बदमाशों ने उसे धमकाते हुए 70 हजार रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित द्वारा घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की। लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर आसपास स्थित ईंट भट्ठे पर पर कार्य कर रहे लेबर से वारदात की जानकारी ली। पुलिस को देर शाम तक भी वारदात में कोई सुराग नहीं लग पाया। शाम तक पीड़ित से पुलिस एलम चौकी पर पूछताछ करती रही। मामले में सीओ कैराना अमरदीप मौर्य ने बताया कि वारदात की जानकारी हुई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। बाद में एसपी अभिषेक झा भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें