फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से छूटकर आए बदमाश ने एसपी के सामने अपराध से तौबा की

विज्ञापन
शामली एसपी के सामने पेश हुआ कैराना निवासी आमिल खां - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बदमाश ने एसपी के सामने अपराध से तौबा की
विज्ञापन

कैराना (शामली)। हत्या के आरोप में चार साल से जेल में बंद बदमाश ने जमानत पर छूटकर आने के बाद अपराध से तौबा करने का फैसला लिया है। बदमाश ने एसपी के सामने पेश होकर प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसने अपराध से तोबा कर लिया है। उसने एसपी से सुधरने का मौका देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शनिवार को मोहल्ला अफगानान निवासी आमिल खान ने एसपी अजय कुमार सामने पेश होकर उन्हें प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र में आमिल ने कहा कि हत्या के आरोप में वह जिला कारागार मुजफ्फरनगर में चार साल तक बंद रहा है। छह दिन पहले ही वह जमानत पर छूटकर आया है। आमिल ने कहा कि उसके दो छोटे बच्चे हैं और उनका पालन पोषण और शिक्षा का कोई प्रबंध नहीं हो सका। पड़ोसियों ने जैसे तैसे खाने पहनने के लिए बच्चों की सहायता की। उसने कहा कि वह कुसंगति मुक्त व अपराध मुक्त जीवन जीना चाहता है और मजदूरी करके अपने बच्चों की शिक्षा और उनके जीवन यापन का प्रबंध करना चाहता है। आमिल ने एसपी से गुुहार लगाई कि उसे सुधरने का एक अंतिम अवसर दिया जाए। उसने एसपी के सामने कहा कि वे अपने स्तर से समय-समय पर उसकी गतिविधियों की जांच कराते रहे और वह खुद भी समय-समय पर कैराना थाने पर अपनी आमद कराता रहेगा। एसपी ने कैराना कोतवाली पुलिस से बदमाश के बारे में जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए हैं। एसपी अजय कुमार ने बताया कि आमिल ने पेश होकर अपराध न करने की कसम खाई है। इसके बारे में कैराना पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। एसपी के मुताबिक आमिल पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें