फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मंत्री जी ने उपलब्धि गिनाई, सवालों से काट गए कन्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर जलशक्ति मंत्री दिनेश खटीक ने की प्रेस वार्ता
विज्ञापन

फोटो
शामली। राज्य मंत्री जल शक्ति विभाग और जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक ने प्रदेश सरकार का एक वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मंत्री ने जिले में सरकार की उपलब्धि गिनाई, लेकिन मीडिया के सवालों से वह कन्नी काट गए। किसी भी बिना जवाब दिए ही वह कार्यक्रम से चले गए।
कलक्ट्रेट सभागार में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने देखा। प्रभारी मंत्री, सांसद कैराना प्रदीप चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, भाजपा जिला प्रभारी अजय शर्मा, जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, डीएम रविंद्र सिंह, एसपी अभिषेक झा, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। इसके बाद ''छह सुशासन विकास रोजगार: डबल इंजन की सरकार'' नामक पुस्तिका का विमोचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियों के साथ जिले की उपलब्धियां भी गिनाई। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। इसके बाद बाल सेवा योजना के 8 लाभार्थियों को लैपटॉप का वितरण किया गया। प्रेस वार्ता में जब मीडियाकर्मियों ने सवाल उठाए तो वह डीएम से पूछने की बात कहकर कार्यक्रम से चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें