फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दोपहर में निकली धूप से पारा एक डिग्री बढ़ा

Thu, 23 Jul 2026 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बुधवार सुबह को साढ़े पांच बजे से रिमझिम बारिश हुई। एक घंटे तक रुक-रुककर हल्की बारिश चली। इसके बादल छाए रहने से मौसम सुहाना बना रहा। दोपहर में 12 बजे चिलचिलाती धूप निकली। तेज धूप निकलने से मौसम में उमस व गर्मी बन गई, जिससे लोगों को परेशानी हुई। दोपहर दो बजे के बाद फिर बादल छा गए। बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होने से 27 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि अगले चार दिन तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें