फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सुबह तेज हवा के साथ बारिश से पारा दो डिग्री गिरा

Fri, 18 Sep 2026 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में बृहस्पतिवार सुबह चार बजे मौसम में बदलाव आया। तेज हवा के साथ करीब एक घंटे तक रुक-रुक बारिश हुई। बारिश व हवा चलने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन

सुबह करीब चार बजे घने बादल छा गए और गरज चमक के साथ बारिश शुरू हुई। बारिश के साथ तेज हवा चलने से गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली। करीब एक घंटे तक रुक-रुककर हल्की बारिश चलती रही। इसके बाद दोपहर तक कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। दोपहर बाद धूप निकलने से मौसम साफ हो गया। मौसम में बदलाव के चलते अधिकतम तापमान दो डिग्री कम होकर 32 और न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री कम होकर 23 डिग्री सेल्सियस रहा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हल्के बादल छाने के साथ ही धूप निकलने के आसार है।
विद्युत आपूर्ति हुई बाधित
बारिश के साथ तेज हवा चलने से दिल्ली रोड इंडस्ट्रियल एरिया, शाकंभरी फीडर, जैन मोहल्ला, कांबोज कॉलोनी, गुरुद्वारा रोड, तहसील फीडर की विद्युत आपूर्ति एक घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। इसके अलावा आदर्श मंडी बिजलीघर की 33 केवी लाइन के तीन-चार इंसुलेटर टूटने के कारण इस बिजलीघर से जुड़े मोहल्ला रेलपार, माजरा रोड, टंकी रोड, टंकी कॉलोनी व विवेक विहार आदि मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति तीन घंटे तक ठप रही। ऊर्जा निगम के एसडीओ विनीत कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान हवा चलने से विद्युत आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित रही। बाद में सभी जगह विद्युत आपूर्ति चालू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें