फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लखनऊ की टीम ने स्कूलों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
ऊन बीआरसी कार्यालय का निरीक्षण करते लखनऊ से आये अ​धिकारी
विज्ञापन
- ऊन और गढ़ीपुख्ता में भौतिक संसाधन, शौचालय, रंगाई पुताई, पंखे व कंप्यूटर सहित देने कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। लखनऊ से पहुंची टीम ने ऊन तहसील के स्कूलों का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था को देखा। टीम ने ऊन बीआरसी में भौतिक संसाधन, शौचालय, रंगाई पुताई, पंखे, कंप्यूटर, शिक्षकों के अवकाश, स्कूलाें में उपस्थिति व बीईओ द्वारा किए गए निरीक्षण कार्यों की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए। वहीं गढ़ीपुख्ता में भी जांच की।
लखनऊ से आई टीम के सदस्य डा. कलीम, डा. अवधेश कुमार के साथ जिला समन्वयक राजीव कुमार, ऊन खंड शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार ने ऊन तहसील के स्कूलों में पहुंचे। सबसे पहले वह पीरखेडा प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे। वहां पर छात्रों की उपस्थिति संख्या, शौचालय, फर्नीचर, एमडीएम, निपुण लक्ष्य, छात्र-छात्राओं की ड्रेस को देखा। दथेडा गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रों की संख्या देखी। वहां 160 छात्र-छाद्धाओं पर एक शिक्षक, एक अनुदेशक मिला और पुस्तकालय में व्यवस्था ठीक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने बीआरसी ऊन का भी औचक निरीक्षण किया। जहां टीम ने भौतिक संसाधन, शौचालय, रंगाई पुताई, पंखे, कंप्यूटर, आधार कार्ड मशीन, पुस्तक वितरण, कायाकल्प के तहत कार्य, शिक्षकों पर कार्रवाई, अवकाश, बीईओ द्वारा स्कूल निरीक्षण, आदि की समीक्षा की। यहां से टीम कस्तूरबा गांधी विद्यालय पहुंची और वहां का गहनता से निरीक्षण किया। जिला समन्वयक राजीव कुमार ने बताया कि टीम को सबकुछ सही मिला। मिड-डे मील कस्तूरबा विद्यालय में अच्छा मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें