शामली के मौहल्ला नया बजार काजीवाडा निवासी प्रिंस का फाइल फोटो
शामली। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर जनता एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर छात्र की मौत को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
शहर के मोहल्ला काजीवाड़ा नया बाजार निवासी प्रिंस की शुक्रवार रात को आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में किरोड़ी अंडरपास के निकट जनता एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। इस सूचना पर आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। 17 वर्षीय प्रिंस कक्षा 11 का छात्र था। शनिवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद छात्र का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल बना रहा। इसके बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक छात्र दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई अंकुर कक्षा 10 में पढ़ता है। छात्र के पिता शंभू सिंह टैंट की दुकान पर नौकरी करते हैं। परिजनों ने बताया कि प्रिंस शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंचा था। रात में उसकी ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली थी। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तरफ से इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।