फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हाईवे पर अपने-अपने क्षेत्र में ट्रैक्टर खड़े कर विरोध करेंगे किसान

Sun, 25 Feb 2024 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। किसान आंदोलन के समर्थन में जिले के भाकियू कार्यकर्ता 26 फरवरी को अनोखे तरीके से विरोध करेंगे। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर किसान जिलेभर में हाईवे पर ट्रैक्टरों को दिल्ली की ओर मुंह कर खड़ा करेंगे। इस दौरान शांतिपूर्वक तरीके से सरकार का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष कालिंदर मलिक ने बताया कि शामली में करनाल रोड, पानीपत रोड, मुजफ्फरनगर रोड, ऊन-पंडोरा रोड पर ट्रैक्टरों को सड़क की तरफ खड़ा कर विरोध किया जाएगा। इस संबंध में विभिन्न गांवों-गांवों में जाकर किसानों से ट्रैक्टरों को खड़ा करने की अपील की जा रही है। कहा कि सरकार बाॅर्डर पर किसानों को दिल्ली में जाने से रोक रही है, जो पूरी तरह से गलत है। सरकार को किसानों को अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए दिल्ली जाने देना चाहिए। कहा कि यदि आवश्यता पड़ी तो जिले के किसान दिल्ली या फिर बार्डर पर कूच करने में भी पीछे नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें