फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में मुस्लिमों के हित सुरक्षित

विज्ञापन
कैराना में भाजपा अल्पसंख्यक मार्चे के पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक, विधायक तेजेन्द्र नि? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने कहा कि देश की मजबूती के लिए भाजपा ही एकमात्र और सही विकल्प है। भाजपा सरकार में मुस्लिमों के हित सुरक्षित है। अल्पसंख्यक समाज को मुख्यधारा में लाना भाजपा का लक्ष्य है।
विज्ञापन

रविवार को गढ़ीपुख्ता रोड स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक में जावेद मलिक ने कहा कि केवल भाजपा ही सबका साथ सबका विकास कर सकती हैं। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के सबको सम्मान और विकास में भागीदारी दी है। उज्जवला गैस, सौभाग्य योजना, आवास, पेंशन, शिक्षा आदि योजनाओं पर मुस्लिम वर्ग को बराबर लाभ मिला है। मदरसों को अनुदान देने के साथ ही उनका आधुनिकीकरण कराकर मुस्लिम बच्चों को बेहतर शिक्षा देते हुए उनका उज्जवल भविष्य बनाया है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा बूथ स्तर तक भाजपा को मजबूत करे। मुस्लिम समाज भाजपा सरकार बनाने में अपना सहयोग करे।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र नागर, आरिफ हवारी, मुंशाद प्रधान, जब्बार राणा, कंवार वीर सिंह, सगीर प्रधान, रविंद्र डांगी, प्रवीन जैन, अली अब्बास जैदी, मुजीब खान, सगीर प्रधान, शारिक जिया, सलमान, यूसुफ, दाऊद चौदरी, सलाउद्दीन सैफी, मुजाहिद, मौजूद रहे। इससे पूर्व दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला तैमूर शाह पर पहुंचने पर जावेद मलिक का हाजी जहूर हसन, आसिफ मंसूरी, नसीम भूरा, आसिफ मंसूरी, इजहार मलिक, सैफी हिंदुस्तानी, भूरा कुरैशी, तौफीक खान, नाजिम, कारी बिलाल, शादाब, इमरान सैफी, मोहसिन, मोहित राणा, संजीव जैन, विवेक सैनी, नितिन मलिक, गोल्डी ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें