फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप ने झुलसाया, उमस ने पसीने छुड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शुक्रवार को दिन निकलते ही तेज धूप निकली और शाम तक मौसम गर्म बना रहा। उमस से लोगों को पसीने छूट गए। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी देखी गई। बृहस्पतिवार की सुबह और शाम बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार को दिन निकलते ही तेज धूप निकली। शुक्रवार को दिन का पारा 39 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूरे दिन 11 किमी प्रति घंटे हवाएं चलने से मौसम उमस भरा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के अध्यक्ष डा. पीके सिंह के मुताबिक शनिवार, रविवार, सोमवार तक आकाश में बादल और धूप निकलने से मौसम मिश्रित रहेगा। अगले सप्ताह मंगलवार को दिन में भीषण गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन

जून माह का गर्मी का दिन-रात तापमान का आंकड़ा
तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
25 जून- 39 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
24 जून- 36 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेेल्सियस
23 जून- 38 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेेल्सियस
22 जून- 39 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेेल्सियस
21 जून- 33 डिग्री सेेल्सियस 24 डिग्री सेेेल्सियस
20 जून- 31 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें