फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर बढ़ना शुरू, तटवर्ती किसानों की धड़कनें बढ़ी

विज्ञापन
कैराना में यमुना का जलस्तर बढ़ने से मंदिर के पास तक पहुंचा यमुना का पानी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़ने का सिलसिला जारी है। इसके चलते यमुना के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही खादर के तटवर्ती किसानों की चिंता बढ़नी शुरू हो गई है। प्रशासन ने बाढ़ राहत चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
पिछले कई दिन से पहाड़ी क्षेत्रों में मानसूनी बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ गया। इसके चलते यमुना में निरंतर पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। जिस कारण यमुना के जलस्तर पर असर पड़ रहा है। शुक्रवार को यमुना में डिस्चार्ज किए गए 27 हजार 249 क्यूसेक पानी के पहुंचने पर कैराना यमुना ब्रिज पर शनिवार को जलस्तर में 30 सेमी की वृद्धि दर्ज की दर्ज की गई। शनिवार सुबह आठ बजे भी हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 24 हजार 630 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड डिस्चार्ज किया गया। यह शाम तक जारी रहा। जिसकी अगले 24 घंटे तक कैराना पहुंचने की संभावना है। इसके बाद एक बार फिर से यमुना का जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आठ बजे यमुना 229.10 मीटर पर बह रही थी। उसका चेतावनी बिंदु 231 मीटर व खतरे का निशान 231.500 मीटर पर है। यमुना का जलस्तर बढ़ने के चलते बाढ़ राहत चौकियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त यमुना के तेज बहाव और जलस्तर बढ़ने के चलते खादर क्षेत्र में खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। 2013 में यमुना ने खादर के किसानों पर कहर बरपाया था। फिलहाल क्षेत्र में नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। ड्रेनेज विभाग के जेई आशु कुमार ने बताया कि यमुना का चेतावनी बिंदू अभी दूर है। यमुना में डिस्चार्ज जल से स्तर में अधिक वृद्धि नहीं होगी। अभी खतरे वाली बात नहीं है।
विज्ञापन

---
यमुना घाट पर हुआ कटाव
यमुना में पानी के तेज बहाव के चलते घाट स्थित मंदिर के समीप कटाव हो गया है। यहां पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने श्रद्धालुओं के पूजा-अर्चना के लिए मंदिर स्थापित कराया था। अब जलस्तर बढ़ने से कटाव होने के कारण मंदिर तक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें