भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक कार्यक्रमों पर की चर्चा
शामली। भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई। जिसमें पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि जिला प्रवासी व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीनस शर्मा और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री विनीत बालियान ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि 9 व 10 अगस्त को बाइक रैली, 11 से 13 अगस्त तक प्रभात फेरी, 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर कार्यक्रम चलाया जाएगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी सहयोग से सभी अभियान में पूर्व की भांति जिम्मेदारी निभाकर सफल बनाएंगे। बैठक जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष तेजस्वी पंवार, सनी शर्मा, कौशिंद्र पुंडीर, गौरव मित्तल, जिला मंत्री सचिन चौहान, पारस भारद्वाज, वैभव शर्मा, रीशू बंसल, मंडल अध्यक्ष देवीलाल सैनी, सागर मित्तल आदि मौजूद रहे।