फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुशालाएं बंद कर स्कूल खोलने पर जोर दे सरकार : कुलदीप

Mon, 04 Aug 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के मेपल्स एकेडमी में ​शिक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेते ​शिक्षक । संवाद - फोटो : news
विज्ञापन
शामली। शहर के मेपल्स एकेडमी में शिक्षा पर चर्चा संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें देशभर के प्रमुख शिक्षाविदों, समाजसेवियों, राजनीतिक प्रतिनिधियों ने शिक्षा पर विचार रखते हुए शिक्षा में बदलाव व सुधार की बात कही। मुख्य वक्ता कुलदीप मलिक ने कहा कि सरकार को मधुशालाएं बंद करके विद्यालय खोलने पर अधिक जोर देना चाहिए, तभी शिक्षा समाज में यथोचित परिवर्तन संभव है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य वक्ता समाजसेवी, शिक्षाविद् डॉ. कुलदीप मलिक ने कहा कि आज देश में जाति, धर्म जैसे विषयों पर तो चर्चा आम है, लेकिन शिक्षा जो किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होती है, उस पर गंभीर संवाद का अभाव है।
डॉ. मलिक ने बताया कि शिक्षा के चार प्रमुख स्तंभ विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और प्रबंधक वर्तमान में उपेक्षा का शिकार हैं। इन स्तंभों को सशक्त किए बिना शिक्षा क्षेत्र में कोई सुधार संभव नहीं। वरिष्ठ अतिथि विधायक प्रसन्न् चौधरी ने कहा यह एक ऐसा मंच है, जहां शिक्षा के मूल प्रश्नों पर खुलकर चर्चा हो रही है। ऐसे आयोजनों से ही नीतिगत सुधार की राह निकलती है।
विज्ञापन

पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा आज आवश्यकता है जमीनी स्तर से उठने वाली आवाजों को मंच देने की।
संयोजक प्रदीप कुमार ने कहा कि जब तक शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सभी लोग एकजुट होकर अपनी बात नहीं रखेंगे, तब तक सरकारें शिक्षा को यूं ही अनदेखा करती रहेंगी। इसके साथ ही सुरेंद्र सौरभ, सूरजपाल, यशपाल पंवार, डॉ. विनीत चौहान, सोनिया, गीता ने भी शिक्षा के बदलाव पर विचार रखें। समापन अवसर पर पांच सूत्रीय मांग-पत्र सभी जनप्रतिनिधियों को सौंपा गया।
इस दौरान पुष्पेंद्र हुड्डा, नीरज बेनीवाल, कंवरपाल सिंह, प्रवीण कुमार, रोहित जठराना, योगेश राठी, प्रमेंद्र, अभिषेक भारद्वाज, मुकेश शर्मा, मनीष कालखंडे, फूल कुमार, पुनीत रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका पूनम तोमर व मोशिमी ने किया। मेपल्स स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें