शामली। अपर दोआब शामली चीनी मिल का शुक्रवार को पेराई सत्र का अंतिम रहा। देर रात्रि चीनी मिल ने पेराई सत्र पूरा कर लिया। शहर के लोगों को कई दिन बाद चीनी मिल में गन्ना लेकर आने वाले वाहनों के जाम से मुक्ति मिल गई है।
अपर दोआब चीनी मिल ने इस बार 99.43 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। पिछले 30 घंटे से ज्यादा समय तक शहर मेें लग रहा गन्ने के वाहनों का जाम शुक्रवार सुबह खत्म हो गया। पिछले सत्र में अपर दोआब चीनी मिल 1.07 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। इस साल एक नवंबर से शामली चीनी मिल का पेराई सत्र चालू हुआ तो बाॅयलर में दिक्कत शुरू हो गई। बाद में टरबाइन का पाइप फट जाने के बाद चीनी मिल को दूसरी टरबाइन की व्यवस्था करके चीनी मिल को चालू करना पड़ा। थानाभवन और ऊन चीनी मिल एक माह पहले बंद हो गई थी। मिल ने पिछले साल की अपेक्षा से साढ़े सात लाख क्विंटल कम गन्ने की पेराई करके बंद हो गई। संवाद