फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: युवती ने दुराचार का आरोप लगा की शिकायत, शादी होते ही कार्रवाई से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने युवक पर प्रेम जाल में फंसाकर दुराचार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। शिकायत करते ही युवक के परिजनों ने आरोपी युवक का निकाह शिकायत करने वाली युवती से करा दिया। इसके बाद युवती ने पुलिस कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती परिजनों के साथ थाने पहुंची। आरोप लगाया कि पड़ोस का ही युवक तीन साल से उसे प्रेम जाल में फंसा रहा था। निकाह का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। अब उसने निकाह करने से साफ इन्कार कर दिया। युवती ने 29 जून को मामले की शिकायत कांधला थाने पर करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने कई बार युवक का पक्ष जानने के लिए उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला, इस वजह से अभी तक मामला भी दर्ज नहीं हुआ था।
मंगलवार की रात युवक और युवती पक्ष के लोगों के बीच पंचायत हुई। जिसमें युवती और युवक के निकाह कराए जाने पर सहमति बनी। समाज के जिम्मेदार लोगों के बीच युवक और युवती का निकाह करा दिया गया। निकाह होने के बाद युवती का आक्रोश शांत हो गया। युवती ने पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया। युवती का कहना है कि अब उसे कोई कार्रवाई नहीं करनी है। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि युवती ने कार्रवाई से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें