फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नशे की जंजीरों में जकड़ रही है देश की भावी पीढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर विशेष
विज्ञापन

- नौजवानों के लिए स्टेटस सिंबल बन चुका नशा

ऊन। आधुनिकता की चकाचौंध में नशा वर्तमान में नौजवानों के लिए स्टेटस सिबंल बन चुका है। नशे के दुष्प्रभाव जानते हुए भी युवा खुद को ऊंचा दिखाने के लिए ही मौत को दावत दे रहे हैं। शहर हो या गांव सभी जगह में नशा करने वाले लोगों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। नशा छुड़ाने के लिए सरकार नशा मुक्ति केंद्र खोले जा रही है। धूम्रपान निषेध दिवस पर जागरूकता रैली या संकल्प लिए जाते है, लेकिन ऐसे दिवस मात्र औपचारिकता बन कर रह गए हैं।

वर्तमान में युवा प्रतिबंधित नशे खुलेआम कर रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नशे के गुलाम बन चुके है। युवा पीढ़ी नशे की जंजीरों में कैद हो चुकी है। दुनिया में हर साल लाखों युवा नशे के कारण अकाल ही मौत के आगोश में समाते जा रहे हैं। नशे की वजह से कई घरों के इकलौते चिराग बुझ गए है। नशे के इस दलदल से निकला बहुत मुश्किल हो गया है। नशा शरीर के अंगों को प्रभवित करता है। आज दुनिया में कैंसर व तपेदिक व गले के कैंसर से मौतों का आंकडा हर साल बढ़ता ही जा रहा है। अगर इसे नहीं रोका तो आने वाले सालों में भयावह परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। समाज को इस बुराई पर मंथन करना होगा ताकि युवाओं को देश के भविष्य को बचाया जा सके। तंबाकू उत्पादों पर रोक लगानी होगी।
विज्ञापन

सभी राज्यों की सहभागिता से नशे पर लगेगी लगाम
सभी राज्यों की सहभागिता हो तो नशे पर लगाम लग सकती है। नशा मुक्ति केंद्र खोलने चाहिए, जिससे युवाओं की काउंसलिंग की जा सके। सरकार को बिना समय गंवाए इस पर रोक लगानी होगी। जिससे युवाओं की पीढ़ियां बचाई जा सकें। आने वाली पीढ़ी को नशे को त्यागना होगा। उनको समझना होगा जीवन को मत गवांओं जीवन एक बार ही मिलता है। दुनिया के सभी देशों को सतर्कता बरतनी होगी। नशे का खात्मा करना होगा।
वर्जन.....

आज युवा वर्ग नशे की दलदल में धंस चुका है इससे बचने के लिए ऐसी जगह जाने से खुद को रोके जहां शराब का सेवन जरूरी हो। नशा मुक्ति से जुड़ी संस्थाओं के कार्यक्रमों में भाग लें। किसी विशेषज्ञ से काउंसिलिंग लें। ऐसे लोगों से दूरी बनाएं, जो नशा करते हो। रिकवरी के लिए रिहेबलिटेशन सेंटर में भर्ती हो जाएं।- डॉ प्रेरणा पुंडीर
नशा आज युवा वर्ग के लिए नासूर बन चुका है। आज समाज को एकजुटता के साथ नशे के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। समाज में हमको नशे के खिलाफ जागृति लानी होगी।- प्रदीप चौधरी, चेयरमैन ऊन।
विज्ञापन

आज नशे के कारण अपराध बढ़ता जा रहा है। हम सभी को दृढ़ संकल्प लेकर इसके खिलाफ अभियान चलाना होगा। युवाओं को नशे से बचाना हम सभी का कर्तव्य है।-ब्रजेश वशिष्ठ, पूर्व प्रधानाचार्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें