शामली। प्रशासन ने जनपद में होने वाले ग्राम प्रधान पद के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहले चरण में थानाभवन ब्लॉक में चुनाव होंगे जबकि ऊन ब्लॉक में चौथे चरण में चुनाव होगा।
रविवार को डीएम ओपी वर्मा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में थानाभवन ब्लॉक में 28 नवंबर को मतदान होगा। इसके लिए 16-17 नवंबर को नामांकन, 18 ,19 को उनकी जांच होगी जबकि 20 नवंबर को नाम वापसी हो सकेगी। इसी दिन चुनाव चिहं आवंटन दोपहर तीन बजे के बाद होगा।
कैराना ब्लॉक में 19 और 20 नवंबर को नामांकन, उनकी जांच 21 और 22 को होगी जबकि नाम वापसी 23 नवंबर को होगी। इसी दिन दोपहर बाद चुनाव चिंह आवंटित होंगे। मतदान एक दिसंबर को होगा। तीसरे चरण का चुनाव शामली और कांधला ब्लॉक में होगा। 21 और 23 नवंबर में नामांकन होगा जबकि 24 और 26 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 27 नवंबर को नाम वापसी और चुनाव चिंह आवंटन होगा, जबकि पांच दिसंबर को मतदान होगा।
चौथे चरण का चुनाव ऊन ब्लॉक में होगा। इसके लिए 27, 28 नवंबर को नामांकन ,29 और 30 नवंबर को इनकी जांच होगी जबकि एक दिसंबर को नाम वापसी होगी जबकि प्रत्याशियों को चुनाव चिंह आंवटन होगा इस चरण का मतदान नौ दिसंबर को होगा, जबकि 12 दिसंबर को मतगणना होगी।
गौरतलब है कि हाल ही में हुए बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव भी इसी तरह चरणवार हुए थे। डीएम ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही जिले में आचार संहिता लागू हो गई है। जिले में त्यौहारों और चुनाव को देखते हुए धारा 144 भी लागू कर दी गई है।