फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से गिरे तेल में लगी थी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंकर से गिरे तेल में लगी थी आग
विज्ञापन

शामली। कंडेला इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार को नाले में लगी आग की जांच करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुजफ्फरनगर की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में पाया कि तेल का टैंकर पलटने से उसमें से तेल गिर गया था। वह पानी के ऊपर फैला हुआ था, जिसमें आग लग गई।
विज्ञापन

रविवार को कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में नाले में भीषण आग लग गई थी। करीब आधे घंटे तक तेज लपटों के साथ आग जली और धुएं का गुबार फैल गया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग बुझ गई थी। डीएम जसजीत कौर ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय मुजफ्फरनगर से सहायक वैज्ञानिक डीसी पांडेय तथा जेई विपुल कुमार कंडेला पहुंचे। उन्होंने आग लगे स्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। जेई विपुल कुमार ने बताया कि करीब ढाई माह पहले टैंकर से यहां पायरो ऑयल गिर गया था। यह ज्वलनशील होता है। तेल पानी के ऊपर तैर रहा होगा। कहीं से चिंगारी मिलते ही आग लग गई। उन्होंने बताया कि वे अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें