फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मेरठ और हापुड़ के बीच होगा फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
पुलिस लाइन में टेबिल टेनिस खेलते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
शामली। शामली के उद्यम सिंह खेल स्टेडियम में मेरठ जोन की 42वीं अंतरजनपदीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का दूसरा दिन रहा। बैडमिंटन में फाइनल मुकाबला मेरठ और हापुड़ के बीच खेला जाएगा। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता में टेबल टेनिस सिंगल में शामली के संजीव भटनागर प्रथम, गौतमबुद्धनगर द्वितीय रहा। ओपन डबल में शामली प्रथम, मुजफ्फरनगर द्वितीय रहा। वहीं बैडमिंटन के सिंगल फाइनल में नोएडा के विवेक प्रथम, शामली के हरवेंद्र द्वितीय रहे। 45 प्लस डबल ओपन में गाजियाबाद के प्रीतम भाटी व राजेश प्रथम, शामली के सचिन व विपिन द्वितीय रहे। 45 प्लस सिंगल में गाजियाबाद के राजेश प्रथम, गाजियाबाद के मनवीर द्वितीय रहे। बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को मेरठ और हापुड़ के बीच होगा। इस दौरान सीओ सिटी अमरदीप, सीओ कैराना श्यामसिंह, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें