फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए त्योहार, बाजार हुए गुलजार

Wed, 14 Oct 2015 12:52 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नवरात्र शुरू होने के साथ ही बाजारों में रौनक लौट आई है। ग्राहकों की आवक बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। हालांकि चीनी मिलों पर किसानों का गन्ना मूल्य बकाया होने की वजह से बाजार में अपेक्षित तेजी अभी नहीं आई है।
विज्ञापन


पितृपक्ष के दौरान बाजार में मायूसी छायी रही थी। इसके चलते दुकानदार भी नवरात्र आने का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को शामली के बाजारों में खासी रौनक रही। चूंकि प्रथम नवरात्र पर लोग खरीददारी करने निकल पड़े थे। कोई देव प्रतिमा लेने, तो कोई कपड़े, इलेक्ट्रानिक   आइटम, तो कोई ज्वैलरी खरीदने निकल पड़ा।


हनुमान रोड गली खत्रियान स्थित रोहित इलेक्ट्रानिक्स के संचालक रोहित गोयल का कहना है कि नवरात्र में ग्राहकों की आवक बढ़ गई है। त्योहार पर अच्छे कारोबार की संभावना है। कैराना रोड स्थित एलजी शोरूम के संचालक वैभव गर्ग ने बताया कि पहले ही नवरात्र पर ग्राहकों की संख्या में दोगुना इजाफा हुआ है। आगे और अच्छा कारोबार रहना चाहिए।
विज्ञापन


गांधी चौक स्थित रतिराम ज्वैलर्स के संचालक मनोज कुमार का कहना है कि ग्राहकों की संख्या बढ़ी है, मगर अपेक्षित नहीं। चूंकि शामली देहात क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। किसानों का गन्ना मूल्य चीनी मिलों पर बकाया है। यदि वह समय से मिल जाता, तो कारोबार कई गुना बढ़ सकता है। आगे उम्मीद है कि कुछ अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें