फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे, राम आएंगे

Mon, 10 Jun 2024 03:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली हनुमान धाम पर  शनि देव जन्मोत्सव  में भगवान शनिदेव   की पूजा करते  प्रधान शलिल द्विवेदी व
विज्ञापन
शामली। शहर के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर शनिवार की रात श्री शनिदेव जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने सुंदर भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की रात को श्री शनि जागरण युवा मंडल की तरफ से आठवां श्री शनिदेव जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पूजा अर्चना पं. धीरज मोहन शास्त्री व हितेश मणि ने विधिपूर्वक संपन्न कराई। कार्यक्रम की शुरूआत लालसिंह लचक ने मां सरस्वती वंदना से की। इसके बाद भजन कलाकार निशांत भागवत पाठक ने मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे, राम आएंगे, आएंगे... जन्मोत्सव शनि देव का आया क्या कहिए, क्या कहिए सबका ही दिल हर्ष आ गया है क्या कहिए, क्या कहिए। सिद्ध पीठ हनुमान टीला धाम यह निराला है, जहां पर विराजे मां अंजनी के लाला है आदि सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिल्ली से आए टी सीरीज कलाकार शिवा सागर ने सांवरिया तेरे प्यार ने दीवाना कर दिया है, कहीं पर लगे न जिया, सनातन धर्म उत्तम है, डंके की चोट पर कहता हूं मैं रामसेवक हूं, भगवे के रंग में रहता हूं, मेरे सर पर सदा तेरा हाथ रहे, शनि देव तेरी कृपा हमेशा बनी रहे, कीजियो केसरी के लाल मेरा छोटा सा ये काम, मेरे राम जी से कह देना जय सियाराम सुनाया। उज्ज्वल नामदेव ने जन्मोत्सव शनिदेव का आया है, सुनाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ यजमान मंदिर समिति के प्रधान सलिल द्विवेदी, महासचिव राजकुमार मित्तल व शनि जागरण युवा मंडल ने बाबा की जोत प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल व मीनू संगल रहे। महाआरती मुख्य यजमान रजनीश नामदेव ने संपन्न करायी। इस अवसर पर उपेंद्र द्विवेदी, रमेश धीमान, मनोज मित्तल, अनुराग शर्मा, तरुण खोटियान, मोहित नामदेव, अमित प्रजापति, अंकुर कुमार, शरद नामदेव, अमित गर्ग, शिवम गिरी, अश्वनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

शामली हनुमान धाम पर  शनि देव जन्मोत्सव  में भगवान शनिदेव   की पूजा करते  प्रधान शलिल द्विवेदी व

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें