ऊन खाटूश्याम जागरण में श्रद्धालुओं की भीड़
ऊन। कस्बे के डीएवी कॉलेज में बाा श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। दिल्ली, शामली से आए कलाकारों ने सुंदर भजन सुनाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया। भव्य कीर्तन में कलाकारों के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
शनिवार रात को श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से आयोजित संकीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने जोत प्रज्वलित कर व विधिवत पूजा अर्चना कर किया। दिल्ली से धर्म नागर, टिंवंकल शर्मा, शामली के हरीश नामदेव आदि कलाकारों ने प्रभु खाटू श्याम के सुंदर भजन प्रस्तुत किए। उन्होंने आ जा हारे के सहारे, मैं परमानेंट हो गया बाबा का सर्वेन्ट हो गया, कीर्तन की है रात आज थाणो आनो है, आ गया मैं दुनिया दारी सारी बाबा छोड़ के, लेने आ जा खाटू वाले रिंगस के उस मोड़ पे आदि भजन प्रस्तुत किए। भजनों पर पंडाल में बैठे श्रद्धालु खाटू श्याम की भक्ति में सराबोर होकर झूमने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम सुबह तीन बजे तक चला। इस दौरान शामली, चौसाना, गढ़ीपुख्ता, पिंहोरा, हरसाना आदि गांवों आए श्याम प्रेमियों ने संकीर्तन में शामिल होकर धर्म लाभ उठाया। प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सुशील गर्ग, दिनेश गोयल, सतेंद्र चिकारा, नरेश गोयल, गौरव, मनोज़, विशाल, मनीष, आशीष आदि मौजूद रहे।
ऊन खाटूश्याम जागरण में श्रद्धालुओं की भीड़