फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को अतिक्रमण का ‘ग्रहण’ लगा

Wed, 11 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
Encroachment - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शहर में अतिक्रमण लोगों के लिए नासूर बन चुका है। इससे आए दिन लोगों को दो चार होना पड़ता है। अतिक्रमण हटवाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जाते रहे, लेकिन उनका कोई व्यापक असर नहीं दिखा। यही कारण है कि अब भी सड़कों पर अतिक्रमण है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


शहर में हर समय जाम की स्थिति का सबसे बड़ा कारण सड़कों पर अतिक्रमण होना है। हर दुकान या कार्यालय के बाहर बाइकों की भीड़ लगी है, उसके आगे रेहड़ी व ठेली वालों की भीड़ है। जिस कारण सड़क पर चलने लायक केवल थोड़ा सा ही हिस्सा बचता है। यही जाम का सबसे बड़ा कारण बनता है। सड़क पर जगह कम होने के चलते वाहनों की भीड़ लगती है। पुलिस प्रशासन की ओर से कई बार प्रयास किए गए, लेकिन यह महज औपचारिकता ही रही। जिस कारण सड़कें अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो सकी। 

यहां होती है सबसे अधिक परेशानीः 
शहर में हनुमान रोड, मिल रोड, एमएसके रोड, शिव चौक, भिक्की मोड, माजरा रोड, फुव्वारा चौक, बड़ा बाजार, गांधीगंज मंडी में सबसे अधिक अतिक्रमण है। यहां पर दुकानदारों ने अपने सामान बाहर तक फैला रखे हैं। जिस कारण सड़कों पर भीड़ लगती रहै। इन दुकानों पर सामान खरीदने के लिए आने वाले ग्राहकों के वाहनों से परेशानी ओर भी बढ़ जाती है। हनुमान धाम पर ठेली वाले खड़े रहते हैं। रही सही कसर वहां मौजूद दुकानों पर खड़े वाहन पूरी कर देते हैं।
विज्ञापन


डीजीपी भी गंभीर
अतिक्रमण के कारण होने वाली परेशानियों पर डीजीपीं गंभीर हैं। जिस कारण अतिक्रमण वाले स्थानों का चिंहिकरण करने के निर्देश दिए। कहा कि रात और दिन के समय के फोटो किए जाए। जिससे अतिक्रमण की वास्तविक स्थिति का पता लग सके। अभियान एक माह तक चलेगा। 

अतिक्रमण हटवाने को लेकर कार्रवाई की जा रही है। अभी शिव चौक, बड़ा बाजार में चिंहिकरण किया गया है। अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए जाएंगे, यदि फिर भी नहीं मानते तो कार्रवाई की जाएगी। - निशांक शर्मा, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें