फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में दिखा पुलिस की सख्ती का असर, दुकानों के बाहर बनाए चूने के घेरे

विज्ञापन
शामली परचून की दुकान में लगी भीड - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
लॉकडाउन में दिखा पुलिस की सख्ती का असर
विज्ञापन

शामली। लॉकडाउन में शुक्रवार को पुलिस की सख्ती का असर दिखाई दिया। सुबह राशन व अन्य जरूरी सामान खरीदने आए ग्राहकों के लिए दुकानों के बाहर कली चूने से घेरे बनाए गए थे। अधिकतर स्थानों पर ग्राहकों ने अनुशासित तरीके से सामान खरीदा।
लॉकडाउन में प्रशासन ने राशन, सब्जी, दूध, फल और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी के लिए सुबह साढ़े छह से साढ़े नौ बजे तक तीन घंटे का समय निर्धारित किया है। शुक्रवार को पुलिस की सख्ती का असर दिखाई दिया। अधिकतर स्थानों पर लोगों ने अनुशासित तरीके से सामान खरीदा। बृहस्पतिवार को सब्जी मंडी में आपाधापी मच गई थी, लेकिन शुक्रवार को सब्जी मंडी में आठ बजे से ही पुलिस और पीएसी तैनात कर दिया गया था। पुलिस ने लोगों को समझाकर सामाजिक दूरी बनवाई। इसके बाद लोगों ने अनुशासित तरीके से सामान खरीदा। किराना की दुकान के बाहर कली चूने के घेरे बनाए गए थे। ग्राहकों ने घेरे में खड़े होकर दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर बेवजह घूमने वालों पर हुई कार्रवाई
शामली। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को सड़कों पर बिना कारण वाहनों पर निकले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके वाहनों के चालान और सीज की कार्रवाई की गई। एसपी के मुताबिक जिले में अब तक 914 वाहनों के चालान, 37 सीज और 121900 रुपये शमन शुल्क वसूला गया है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 54 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि 90 लोगों के खिलाफ 20 एफआइआर दर्ज की जा चुकी हैं।

शामली सब्जी की दुकान में सब्जी लेने के लिये लगी भीड- फोटो : SHAMLI

शामली में बंद पडे मैडिकल स्टोर- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें