फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्यकर्मी का शव नम आखों के बीच हुआ सुपुर्द ए खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। ईद की छुट्टी लेकर घर आए सैन्यकर्मी की मौत के बाद नम आंखों के बीच शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

भूरा गांव निवासी जाबिर सेना की जम्मू एंड कश्मीर रेजीमेंट में तैनात थे। 26 मार्च को वह छुट्टी लेकर घर आए थे। रविवार को ईद की खरीदारी करने जाते समय सड़क पर टूटे बिजली के तारों में वह उलझ गए। बाइक समेत सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। जाबिर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो चचेरे भाई घायल हो गए थे। रविवार रात करीब 10 बजे पोस्टमार्टम के बाद जवान के शव को उनके पैतृक गांव भूरा लाया गया। जहां गमगीन माहौल में जवान के शव को कब्रिस्तान में सपुर्द-ए-खाक कर दिया। इससे पहले मेरठ से आर्मी के सूबेदार कैलाश चंद, जवान रविंद्र कुमार व शैलेष कुमार गांव भूरा पहुंचे। मृतक जवान के परिजनों को 10 हजार रुपये सहायता राशि दी। इसके अलावा जवान की मौत के संबंध में आवश्यक लिखा पढ़ी की। मौके पर मौजूद सब इंस्पेक्टर जय किशोर ने बताया कि रात का समय हो जाने के कारण जवान के शव को सलामी नहीं दी जा सकी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें