दिन का पारा चढ़ा, उमस से घुटने लगा दम
शामली। जिले में मंगलवार की शाम रिमझिम बारिश के बाद बुधवार को दिन निकलते ही मौसम साफ हो गया। पूरे दिन तेज धूप निकलने से मौसम में उमस बनी रही। उमस से लोगों का दम घुटने लगा। पिछले 24 घंटों में दिन का तापमान चार डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। बुधवार को दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 25 डिग्री सेेल्सियस रिकार्ड किया गया।
पिछले दो दिन से आकाश में बादल छाए जाने से बूंदाबांदी के आसार बन रहे थे। मंगलवार की शाम के समय तेज हवाओं के साथ बूूंदाबांदी के बाद बुधवार को दिन निकलते मौसम सामान्य रहा। दोपहर बाद भीषण गर्मी और उमस बनी रहने से लोगों का हाल बेहाल रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा- मुजफ्फरनगर के प्रभारी डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि बुधवार के बाद तीन तक दिन और रात का पारा चढ़ेगा। रविवार के बाद मौसम में बदलाव प्रारंभ हो गया।
दिनांक - जिले में अधिकतम न्यूनतम तापमान
-21 जुलाई- 33 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस
-20 जुलाई- 29 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस
-19 जुलाई 27 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस
- 18 जुलाई 32 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस
- 17 जुलाई- 32 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस
- 16 जुलाई 36 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस