फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कनेक्शन काटने पहुंची टीम से दंपती ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कनेक्शन काटने पहुंची टीम से दंपती ने की मारपीट
विज्ञापन

शामली, कांधला। कस्बे के मोहल्ला मौलानान में बकाया बिल पर कनेक्शन काटने पहुंची विद्युत निगम की टीम के साथ मकान मालिक और उसकी पत्नी ने मारपीट कर दी। टीम में शामिल लोगों ने मामले की सूचना विभाग के जेई को दी। जेई थाने नें पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार को विद्युत निगम के लाइनमैन इंतजार, इसरार, संदीप, अंकित व विक्की बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के लिए कस्बे के मोहल्ला मौलानान पहुंचे। विद्युत निगम की टीम मोहल्ले के ही एक व्यक्ति के मकान पर पहुंची। टीम ने मकान मालिक को बताया कि उन पर 9500 रुपये बकाया बिल है, जिसके चलते उनका कनेक्शन काटा जाएगा। विद्युत निगम की टीम ने मकान मालिक को सूचित करते हुए उनका कनेक्शन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कनेक्शन काटे जाने से क्षुब्ध होकर मकान मालिक ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर विद्युत निगम की टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में लाइनमैन अंकित और इसरार घायल हो गए। विद्युत निगम की टीम ने मामले की सूचना जेई संदीप कुमार को दी। जेई संदीप कुमार ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि विद्युत निगम के जेई की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें