फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यों ने मांगी सूचना, अफसर ने साधा मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
सदस्यों ने मांगी सूचना, अफसरों ने साधा मौन
विज्ञापन

शामली, जलालाबाद। हसनपुर लुहारी गांव के ग्राम पंचायत सदस्यों ने एक साल के भीतर गांव में हुए विकास कार्यों की लागत व खर्च का ब्योरा मांगा तो अफसरों ने मौन साध लिया। सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगने के बावजूद अधिकारी ग्राम पंचायत सदस्यों को विकास कार्यों की सूचना नहीं दी। अब सदस्यों ने उच्च अधिकारियों से जानकारी मुहैया कराने व मामले की जांच करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

हसनपुर लुहारी ग्राम पंचायत के सदस्य अंकित रुहेला, शिवकुमार कश्यप, राजकुमार, सोनू, नैन सिंह, संजीव कुमार, रजनी बाला, आरजू, उम्मीदा खातून, पिंकी आदि ने जन सूचना अधिकार के तहत विकास कार्यों एवं खर्च से संबंधित जानकारियां मांगी थीं। सदस्यों ने बताया कि 21 सितंबर को उन्होंने ये जानकारियां मांगीं थीं। लेकिन एक माह बाद भी उन्हें जानकारी मुहैया नहीं कराई गई है। साथ ही संबंधित विभाग की ओर से कोई संपर्क इस संबंध में नहीं किया गया है। सदस्यों का आरोप है कि गांव में कई विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया है। उनकी मांग है कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें