फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कंपनी को दिलाया भूमि पर कब्जा

विज्ञापन
कैराना में कंडेला टपराना बाईपास के लिए अधिग्रहित भूमि पर सड़क निर्माण कंपनी को कब्जा दिलाती राज? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
निर्माण कंपनी को दिलाया भूमि पर कब्जा
विज्ञापन

कैराना (शामली)। पानीपत-खटीमा राजमार्ग से करनाल मेरठ हाईवे को जोड़ने के लिए कंडेला से टपराना तक बाईपास रोड बनाने के लिए भूमि का चिह्निकरण का कार्य पूरा हो गया है। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने शेखुपुरा व कंडेला अधिग्रहीत भूमि पर सड़क निर्माण करने वाली कंपनी को कब्जा दिला दिया।
पानीपत के सिवाह से नगीना तक एनएच-709 एडी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पानीपत-खटीमा राजमार्ग को मेरठ-करनाल हाईवे से जोड़ा जाएगा। इसके लिए कंडेला से शेखुपुरा, कसरेवा कलां व गढ़ी शाइस्तापुर होते हुए करनाल-मेरठ राजमार्ग पर टपराना के पास नौ किमी लंबा फोरलेन बनाया जाएगा। यह बाईपास का कार्य हरियाणा की एक कंपनी को सौंपा गया है। बाईपास के लिए अधिग्रहीत भूमि के मालिकों को मुआवजा देने की प्रक्रिया भी तेजी के साथ चल रही है। इस बाईपास की जद में आ रहे कुल 80 किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इस नौ किमी के बाईपास में से साढ़े तीन किमी मार्ग कैराना तहसील के अंतर्गत आता है, जबकि साढ़े पांच किमी मार्ग शामली तहसील के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को राजस्व निरीक्षक नरेश मलिक, हलका लेखपाल लवकेश व मिंटू सिंह ने कंडेला व शेखुपुरा में करीब एक किमी लंबी भूमि को सड़क निर्माण करने वाली कंपनी के अधिकारियों को सौंप दिया। भूमि अधिग्रहण के बाद सड़क निर्माण करने वाली कंपनी कंडेला से टपराना तक फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू कर देगी।
वर्जन...
कैराना तहसील के गांव कंडेला व शेखुपुरा में एक किमी लंबी व 197 फीट चौड़ाई भूमि पर सड़क निर्माण करने वाली कंपनी का कब्जा दे दिया गया है।
- नरेश मलिक, राजस्व निरीक्षक

कैराना में कंडेला टपराना बाईपास के लिए अधिग्रहित भूमि पर सड़क निर्माण कंपनी को कब्जा दिलाती राज?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें