फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार जाने के लिए नहीं रोडवेज की बसें, कांवड़िए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कांवड़िये सहारनपुर से हरिद्वार जाने को मजबूर
विज्ञापन

शामली। कांवड़ लाने को हरिद्वार जाने के लिए जिला मुख्यालय से रोडवेज बसों का संचालन न होने से शिवभक्तों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हरिद्वार के लिए सीधे बसें न होने से उन्हें सहारनपुर और दूसरे रास्तों से होकर जाना पड़ रहा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में रोडवेज अड्डे पहुंचे शिवभक्त बसों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

शामली जिला मुख्यालय घोषित होने के 11 साल बाद भी रोडवेज डिपो का निर्माण नहीं हो सका। जिले से रोडवेज की एक भी बस संचालित नहीं होती है। यहां से सिर्फ 23 अनुबंधित बसें चल रही हैं, जो दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर चलती हैं। शामली से सहारनपुर और मेरठ रीजन की बसों के अलावा हरियाणा समेत दूसरे राज्यों की बसें गुजरती हैं। इनके सहारे ही यात्रियों को सफर करना पड़ता है। सावन माह का कांवड़ मेला शुरू हो चुका है। शिवभक्तों को हरिद्वार जाने के लिए जिला मुख्यालय से एक भी यूपी रोडवेज की बस नहीं है। हरियाणा राज्य की ज्यादातर बसें रूट डायवर्जन होने से शामली से बाहर होकर हरिद्वार जा रही हैं। 26 जुलाई को शिवरात्रि के मद्देनजर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के शिवभक्तों का हरिद्वार जाना शुरू हो गया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़िये हरिद्वार जाने के लिए शामली रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचे और बसों के लिए भटकते रहे। उन्होंने बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान से हरिद्वार जाने के लिए यूपी रोडवेज की बसों की जानकारी मांगी। बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने शिव भक्तों को बताया कि शामली से हरिद्वार जाने वाला मार्ग बंद है। शामली से सहारनपुर होकर हरिद्वार जाने का एकमात्र रास्ता है। काफी देर तक शिवभक्त रोडवेज बस स्टेशन पर बैठे रहे। बाद में हरिद्वार जाने के लिए सहारनपुर की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें