फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विषाक्त भोजन खाने से परिवार के पांच सदस्यों की हालत बिगड़ी

Mon, 25 Sep 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
चौसाना के निजी अस्पताल में भर्ती परिजन।
विज्ञापन
चौसाना। क्षेत्र के गांव भड़ी में विषाक्त भोजन खाने से पूरे परिवार के पांच सदस्यों की हालत बिगड़ गई। लोगों ने सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार आया। पीड़ित ने पड़ोसी पर खाने में जहर मिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षैत्र के गांव भड़ी में दिलशाद अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहता है। आरोप है कि शनिवार की रात में उड़द मसरी की दाल के साथ रोटी खा रहे थे, तभी सभी सदस्यों को उल्टी होनी शुरू हो गई परिवार के सदस्यों ने चीखना शुरू किया तो पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। जिन्हे चौसाना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार हुआ। सभी की हालात खतरे से बाहर बताई गई है। वहीं चिकित्सक शाहबाज का कहना है कि सभी के ब्लड सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। कार्यवाहक चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पर कार्रवाई की जाएगी।

चौसाना के निजी अस्पताल में भर्ती परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें