शामली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
शनिवार को आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने निबंध, देशभक्ति गीत, कहानी व कला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में कशिश कक्षा 11 ब ने प्रथम, पायल 12 स ने द्वितीय स्थान व तन्वी कक्षा 11 ब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला वर्ग में नंदिनी कक्षा 11 स ने प्रथम स्थान, जानवी सैनी कक्षा 11 स ने द्वितीय व खुशी 11 स ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। देश भक्ति गीत में साक्षी कक्षा 11 स ने प्रथम, रिया कक्षा 11 अ ने द्वितीय, तनु कक्षा 12 ने तृतीय स्थान, कहानी में प्रगति कक्षा 11 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उधर, कॉलेज में जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ वीवी इंटर कॉलेज के पीटीआई अमरपाल सिंह, फूल सिंह, जूडो प्रशिक्षक तेजस्विनी व प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने किया। इस प्रतियोगिता में जिले के तीन विद्यालयों सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, देवी उमरा कौर विद्यालय बनत और श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रतिभा किया। इसमें सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की अंडर 14 की छात्रा जया मालिक, अवनी मलिक, वैष्णवी चौहान, सलोनी ने स्वर्ण पदक, अंडर 17 में रिया, पायल, प्रियाक्षी शर्मा ने स्वर्ण पदक, अंडर-19 में क्रिस्टी पंवार, कुश्ती भारद्वाज, निशिका सैनी, नियति सैनी ने स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सोमवार को सभी प्रतिभागी विजेता छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर संजीव कुमार, संदीप कुमार, गीता कांबोज, मोनिका, दिव्या शर्मा, संदीप कुमार व नीलम आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
शामली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में प्रांतीय वैदिक गणित और विज्ञान प्रश्नमंच प्रतियोगिता के विजेेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की प्रांतीय बौद्धिक वैदिक गणित और विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज साहिबाबाद में हुआ। प्रतियोगिता में शामली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। शिशु वर्ग वैदिक गणित प्रतियोगिता में अंशिका चौधरी, सार्थक कुमार, निहाल कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग वैदिक गणित प्रतियोगिता में समर कश्यप, भानु प्रताप चौहान, अनंत वर्मा ने द्वितीय स्थान, विज्ञान प्रश्न मंच में पूजा तोमर, अमोघ कुमार, प्रिंस वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शनिवार को प्रधानाचार्य संजय सैनी ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आचार्य रवि कुमार, करुणकांत शर्मा, शिवकुमार धीमान, सुनील कुमार, प्रवेश शर्मा, राजीव शर्मा, विजेंद्र कुमार, नूपुर वशिष्ठ, सविता गुप्ता, साक्षी शर्मा, रितु रुहेला आदि मौजूद रहे।