शामली। इस सत्र का संपूर्ण गन्ना भुगतान कराए जाने की मांग को लेकर किसानों का अपर दोआब चीनी मिल के मुख्य गेट पर किसानों का बेमियादी धरना प्रदर्शन शुक्रवार को तीसरे दिन जारी रहा। तीसरे दिन भीषण गर्मी के दौरान धरने के दौरान भूख हड़ताल पर बैठे एक किसान की हालत बिगड़ गई। शुक्रवार की शाम को किसानों से वार्ता करने के लिए जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह एवं अन्य अधिकारी पहुुंचे। लेकिन वार्ता विफल रही।
अपर दोआब चीनी मिल के मुख्य गेट के किसान नेता विनोद निर्वाल के नेतृत्व में किसानों का बेमियादी धरने आज तीसरे दिन शुक्रवार को जारी रहा। किसान शामली चीनी मिल के इस पेराई सत्र का संपूर्ण गन्ना भुगतान की मांग पर अडिग रहे। धरने पर बैठे शेखपुरा के पूर्व प्रधान ईश्वर सिंह के भूख हड़ताल के कारण हालत बिगड़ गई। शामली सीएचसी की ओर से पहुंची टीम ने जांच की।
शाम को जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिह, शामली गन्ना सहकारी समिति के सचिव मुकेश राठी, शामली चीनी मिल के एजीएम, दीपक राणा, नरेश कुमार किसानों के बेमियादी धरना स्थल पर पहुंचे। किसानों को मनाने का प्रयास किया। किसान नेता विनोद निर्वाल ने बताया कि डीसीओ और मिल के अधिकारियों से धरनारत किसान इस सत्र का संपूर्ण गन्ना भुगतान की माग कर रहे हैं।
डीसीओ ने बताया कि किसानों से तीसरे दिन वार्ता विफल रही है। बेमियादी धरने में आशीष निर्वाल, अशोक बराला, नाथीराम कंडेला, भगवान सिंह बलवा, प्रेम सिंह, रामपाल कंडेला, बिजेद्र कुमार बुच्चा खेड़ी, ललित चौहान, प्रेमसिंह, ईश्वर पूर्व प्रधान शेखपुरा आदि मौजूद रहे।
शामली शुगर मिल के गेट के पर धरने पर बीमार पडे किसान का उपचार करते चिकित्सक